जौनपुर - जनपद में
विदेश से आए और अन्य राज्यों से आए सभी लोगों की स्क्रीनिंग का एक बृहद अभियान
पुनः प्रारंभ कर दिया गया है। यह दूसरा राउंड स्क्रीनिंग का
है। इसमें खंड विकास अधिकारी और उस विकासखंड के प्रभारी चिकित्साधिकारी उप
निरीक्षक व अन्य डॉक्टरों की अध्यक्षता में बनाई जा रही जो संयुक्त रूप से जा रहे
हैं। 66 टीम पूरे जनपद में बनाई गई है
जिन्होंने गांव में जाकर 1115 गावो की जांच का कार्य पूरा कर
लिया है और इसमें 11930 लोग जो विदेश से आए थे या अन्य
राज्यों से जनपद में आए थे उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया है और इनमें किसी में
कोरोना लक्षण नहीं पाए गये है। यह कार्य सभी गांव में अगले 03 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा।
उन्होंने जनता से अपील किया है कि जब यह टीम गांव में पहुंचे तो वह उस टीम के
समक्ष उपस्थित होकर अपना स्वास्थ्य
परीक्षण करा ले।
Comments
Post a Comment