दीवानी न्यायालय को किया गया सेनिटाइज : जौनपुर




जौनपुर - जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों एवं नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा दीवानी न्यायालय को सेनिटाइज किया गया। 02 दिन पूर्व जनपद न्यायाधीश मदन पाल सिंह द्वारा दीवानी न्यायालय को सेनिटाइज करने के निर्देश दिए गए थे, जिस के क्रम में आज जिलाधिकारी ने मुख्य राजस्व अधिकारी डॉक्टर सुनील वर्मा तथा अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को संपूर्ण दीवानी न्यायालय को सेनिटाइज करने के निर्देश दिए। मुख्य राजस्व अधिकारी एवं नगर पालिका अधिशासी अधिकारी की उपस्थित एवं जनपद न्यायाधीश मदन पाल सिंह की निगरानी में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों एवं नगर पालिका के कर्मचारियों से संपूर्ण दिवानी न्यायालय को सेनिटाइज किया गया।

Comments