एक व्यक्ति और कोरोना पॉजिटिव, अब तक जनपद में 13 कोरोना पॉजिटिव : जौनपुर



जौनपुर - जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि आज जनपद में 01 सैमपिल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है वह पॉजिटिव है। श्री अच्छे लाल पटेल निवासी ग्राम हरद्वारी ब्लाक बरसठी का सैंपल पॉजिटिव आया है। श्री अच्छे लाल पटेल 29 अप्रैल को मुंबई से चलकर 02 मई को अपने घर पहुंचे। जानकारी होने पर इनका सैंपल 11 मई को लिया गया आज यह सैंपल पॉजिटिव पाया गया। जनपद के सभी 8 कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति ठीक हो गये थे लेकिन 03 नये केस पॉजिटिव 11 मई को आये थे और यह सभी मुंबई से आये थे, 13 मई को एक व्यक्ति का सैंपल और पॉजिटिव आया है। श्री सोहन लाल पुत्र श्री पलटू नाविक उम्र 48 साल निवासी ग्राम शेखपुर सुतोली ब्लाक खुटहन जो मुंबई से 03 मई को चलकर के 5 मई को अपने गांव पहुंचे थे उनका सैमपिल 10 मई को लिया गया था। आरसी अच्छेलाल पटेल ग्राम हरद्वारी ब्लाक बरसठी का सैंपल पॉजिटिव आया है। इस प्रकार जनपद में कोरोना पॉजिटिव की संख्या आज 14 मई को 13 हो गई है। 
           आज 14 मई को 143 सैंपल नये लिए गए हैं। अब तक यह 1670 सैंपल लिए जा चुके हैं जिनमें 1181 का रिजल्ट आ चुका है। 489 सैंपल्स के रिजल्ट आने शेष है।

Comments